Site icon Yashbharat.com

‘गोपी बहू’ ने की शर्म की सारी हदें पार

मुंबई: सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू फेम एक्ट्रैस छोटे पर्दे पर अतिसंस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी की कुछ हॉट तस्वीरें सामने आई हैं। देवोलीना इस फोटोशूट में टीवी पर निभाए जाने वाले अपने किरदार से बिल्कुल उल्ट दिखाई दे रही हैं।

ताजा फोटोशूट में देवोलीना बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। कहीं वह ब्रालैस तो कही टॉपलैस नजर आ रही है। देवोलीना ने कहा, “इस फोटोशूट के बारे में पहले से कुछ भी तय नहीं किया था और अचानक से ही मैंने सोचा कि फोटोशूट के लिए चला जाए और सब हो गया। हालांकि मैं इस फोटोशूट के वक्त काफी नर्वस थी।”

देवोलिना भट्टाचार्जी इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस-11’ के लिए देवोलिना का अप्रोच किया गया। हालांकि उन्होंने शो के लिए मना कर दिया।

दरअसल, उनका कहना है कि वह सलमान खान के साथ काम तो करना चाहती हैं लेकिन इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

असम में पैदा हुई देवोलिना के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। वे फिलहाल अपनी मां और छोटे भाई के साथ मुंबई में रहती हैं। बता दें, उन्होंने अपनी पढ़ाई भी असम से पूरी की है।

Exit mobile version