Site icon Yashbharat.com

गोधरा कांड का वान्टेड आरोपी गिरफ्तार, पेरोल पर छूटने के बाद हो गया था फरार

hathkadi

अहमदाबाद। गुजरात के आणंद जिले से अपराध शाखा पुलिस ने गोधराकांड मामले में आजीवन कारवास की सजा काट रहे वान्टेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इरफान उर्फ पाडो साल 2013 में पेरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था।

तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अपराध शाखा पुलिस ने बताया कि पिछले पांच साल फरार आरोपी इरफान के आणंद के दूना दादर में होने की गुप्त सूचना मिली थी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस आधिकारियों की एक टीम तैयार की गई। अपराध पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम पुराने दादर नगर इलाके में गस्त कर रही पुलिस

अधिकारियों ने शंका के आधार पर एक कार को रोका। इसमें दो शख्स सवार थे, जिसमें से एक वॉन्टेड आरोपी इरफान और दूसरा जुनैत अख्तर अब्दुल हमीद सेख था।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 2013 में पेरोल पर छूटने के बाद वह उत्तरप्रदेश अपने रिश्तेदार के यहां भाग गया था। वह इस दौरान अलग-अलग शहरों में घूमता रहा। वह आणंद में अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था।

Exit mobile version