Site icon Yashbharat.com

गैंगस्टर ने मांगी 20 लाख की प्रोटेक्शन मनी, कांग्रेस नेता को धमकाया, फिर हुआ ऐसा

dhamki 17 06 2019 m

इंदौर। गैंगस्टर ने 20 लाख की प्रोटेक्शन मनी के लिए शहर कांग्रेस के महामंत्री व होटल व्यवसायी को फोन पर धमकी दी है। रुपए नहीं देने पर होटल बंद करने और जान से मारने की बात कही। गैंगस्टर पर शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं । गुंडे ने राजस्थान में एक सिपाही की हत्या की है। वह ग्वालियर की गैंग से जुड़ा हुआ है। एसएसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया है।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार रात होटल व्यवसायी हर्षित पिता अरुण शर्मा निवासी शिक्षक नगर एयरपोर्ट रोड की शिकायत पर गुंडे सचिन तोमर निवासी हम्माल कॉलोनी देवगुराड़िया के खिलाफ केस दर्ज किया है। हर्षित ने बताया उसने दो पार्टनर मोहित और मयंक के साथ मिलकर मां विहार कॉलोनी में हुकुम साहब रेस्टोरेंट खोला है। शनिवार शाम चार बजे गुंडे ने उसे फोन लगाया था। खुद का नाम सचिन तोमर बताया और 20 लाख रुपए गुंडा टैक्स की मांग की। उसने धमकाया कि पैसे नहीं दिए तो दिक्कत हो जाएगी। उसके बारे में छावनी इलाके में पूछताछ कर लेना। इसके बाद रात 11 बजे के बीच करीब 12 से 14 बार फोन लगाया।

Exit mobile version