गोल्डी बराड़: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित किया गया है।भारत सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया है. गोल्डी बराड़ देश के कई राज्यों में फैले लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेन चेहरा है. वह विदेश में कहीं छिपा हुआ है. गैंग की ओर से वारदात किए जाने के बाद गोल्डी बराड़ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वारदात की जिम्मेदारी लेता है।
पार्किंग विवाद में युवक की हत्या
गाजियाबाद में फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने पार्किंग विवाद में गाड़ी चलाकर 26 वर्षीय युवक की जान ले ली. यह वारदात गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके के चाऊमीन चौक पर कर पार्किंग को लेकर हुई. होंडा सिटी सवार युवकों से फॉर्च्यूनर सवार रईसजादो की पार्किंग को लेकर पहले बहस हुई थी. इससे गुस्साए फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने होंडा सिटी में टक्कर मारी. जब गाड़ी में बैठा हुआ 26 वर्षीय अभिषेक बाहर निकला तो फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए. घटना में युवक की मौत हो गई. बाद में गाड़ी को मोदीनगर इलाके से बरामद कर लिया गया. आरोपियों की तलाश की जा रही है।
