Site icon Yashbharat.com

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा 11 को आएंगे कटनी, कोरोना हालातों का लेंगे जायजा

images 13

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण से बेकाबू हो रहे हालातों की समीक्षा करने राज्य सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा आगामी 11 अप्रैल को कटनी आ रहे हैं।

कटनी प्रवास के दौरान एसीएस गृह श्री राजौरा द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान एवं किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक श्री राजौरा 11 अपै्रल की सुबह कटनी पहुंचेंगे और कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के साथ जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड, वेक्सीनेशन सेंटर, सेम्पलिंग सेंटर सहित अन्य व्यववस्थाओं की जानकारी ली जाएगी।

इसके उपरांत कलेक्टर सभागार में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमे जिले में कोरोना संक्रमण से खतरनाक हो रही स्थिति और इस पर रोकथाम लगाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। विदित हो कि पिछले एक सप्ताह से कटनी जिले में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल रहे हैं।

जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे से संसाधन भी कम पड़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की कमी बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था बना रहा है। कटनी जिले में लगातार बिगड़ रहे हालातों को सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नाइट कफ्र्यू लागू किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा भी अपनी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि हालातों की समीक्षा करने एसीएस गृह राजेश राजौरा कटनी आ रहे हैं।

Exit mobile version