Site icon Yashbharat.com

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, नरोत्तम ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Narottam Mishra arrived to meet VD Sharmas residence 1024x666 1

MP News गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से हुई मुलाकात को नरोत्तम मिश्रा ने सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा मेरे भाई और हमारे नेता है। मैं हमेशा वीडी शर्मा से मुलाकात करता रहता हूं। हालांकि मुलाकात को लेकर वीडी शर्मा ने कुछ नहीं कहा। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 30 मिनट तक मुलाकात चली। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

वहीं इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में होने वाली कांग्रेस नेताओं की बैठक पर जमकर निशाना साधा।

मिश्रा से जब दिल्ली में होने वाली कांग्रेस आलाकमान की बैठक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठक के लिए सिर्फ तारीख पर तारीख आ रही है। कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं, एक ‘जनप्रिय और दूसरे दस जनपथ प्रिय’। जनप्रिय नेताओं को कांग्रेस में हाशिए पर रखा गया है, जबकि दस जनपथ प्रिय नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं की बड़ी बैठक आयोजित होनी है। लेकिन इस बैठक की दो बार तारीख बदली जा चुकी है।

Exit mobile version