Site icon Yashbharat.com

गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला हत्या का राज, पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर मारा था पति को

google search map

google search map

हरदा। मध्य प्रदेश में हरदा शहर के खेड़ीपुरा नई आबाड़ी इलाके में 17-18 जून दरमियानी रात हुई युवक की हत्या का केस पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

दोनों मिलकर लंबे समय से हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके लिए युवक की पत्नी ने गूगल पर व्यक्ति को काबू करने के लिए हाथ कैसे बांधे यह भी सर्च किया था। सर्च हिस्ट्री से ही यह खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मोहम्मद आमिर खान (42 वर्ष) पिता फिरोज खान की 17-18 जून दरमियानी रात में हत्या हुई थी। इसके बाद जांच शुरू की गई। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसमें मृतक की पत्नी और प्रेमी ने कॉल लॉग से कुछ डिटेल डिलीट कर दी थी, साथ ही इंटरनेट मीडिया पर हुई बातचीत भी डिलीट की थी। इससे संदेह बढ़ता गया।

इसके अलावा मृतक के शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले। लेकिन मृतक की पत्नी ने पास के कमरे में रहने के बाद भी कोई आवाज आने से इनकार दिया, इससे भी पुलिस का संदेह गहराता गया। इसके बाद जांच में पता चला कि महिला ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि किसी को काबू करने के लिए हाथ कैसे बांधे।

प्यार के बीच में आया पति तो हटा दिया

पुलिस ने बताया कि लाकडाउन में पति के घर पर रहने से प्रेम-प्रेमिका के बीच दूरियां बढ़ गईं, जिसे मिटाने के लिए दोनों के बीच में आ रहे महिला के पति की हत्या कर दी गई। लाकडाउन के कारण महिला का पति ज्यादातर समय घर पर ही रहने लगा, जिससे महिला एवं उसका प्रेमी मिल नहीं पा रहे थे। आरोपित महिला ने प्रेमी के साथ योजना बनाकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपित प्रेम व प्रेमिका महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version