Site icon Yashbharat.com

गुरदासपुर पटाखा फेक्ट्री ब्लास्ट, अब तक 23 मौतों की पुष्टि, कई घायल

04 09 2019 batala 19546815 183040293 m

गुरदासपुर। यहां केबटाला इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। गुरदासपुर डीसी विपुल उज्ज्वल ने बताया कि हादसे में अभी तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब 25 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किल आई है। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर दूर स्थित एक मॉल के शीशे चटक गए।

गुरुवार को बटाला जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को बटाला पहुंचेंगे। इससे पहले सीएम ने कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को बटाला पहुंच कर बचाव कार्य की निगरानी करने के लिए कहा है।

कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
चश्मदीदों के मुताबिक, बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित मॉल के तीन फ्लोर के शीशे टूट गए। एक अन्य शोरूम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद फैक्ट्री के नजदीक स्थित एक मोटर की वर्कशॉप के अलावा आसपास खड़ी 10 से ज्यादा कारें मलबे में दबी हुई हैं।

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया- फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। मृतकों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में एक साल पहले भी धमाका हुआ था।

Exit mobile version