Site icon Yashbharat.com

गुना में गुनाह: स्कूल में शिक्षक ने लगाई फांसी

01 04 2023 mout 1
गुना में गुनाह: स्कूल में शिक्षक ने लगाई फांसी। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक शासकीय शिक्षक अपने क्लास रूम के अंदर फांसी पर झूल गया।
पुलिस का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई क्लास रूम में कोई विद्यार्थी नहीं था। शिक्षक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है परंतु पुलिस ने अब तक यह नहीं बताया है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा हुआ है।
बमोरी थाना प्रभारी SI विनय शर्मा के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास की है। बमोरी इलाके के सिमरोद में गमरिया के डेरे पर प्राथमिक स्कूल है।
शिक्षक धर्मेंद्र सोनी (लगभग 42) वार्ड क्रमांक 3 कर्नलगंज में रहते थे। वह रोजाना गुना से पढ़ाने के लिए स्कूल जाते थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने क्लासरूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
सूचना पर से स्कूल पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और बमोरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शाम लगभग 5 बजे उनके परिवार वाले भी बमोरी पहुंच गए। हालांकि, अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। शिक्षक के पास से एक सुसाइड नोट जरूर मिला है, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
Exit mobile version