Latest
गुजरात विधानसभा से इस्तीफा देने वाले 8 बागी विधायक आज होंगे BJP में शामिल

अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बगावत कर गुजरात विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सभी आठ विधायक शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। राज्य में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव व स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।
गुजरात की चार राज्यसभा सीट पर गत 19 जून को हुए चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने बारी-बारी से पार्टी से बगावत कर गुजरात विधानसभा से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके चलते भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में आसानी से तीन सीट पर जीत दर्ज कर ली थी। खबर है कि अब ये सभी आठ विधायक शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की हाजिरी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। रुपाणी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के साथ शनिवार दोपहर एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।








