गुजरात निकाय चुनाव नतीजेः 75 में से 41 सीटों पर भाजपा आगे

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य की 75 नगर पालिकाओं पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब तक आए नतीजों व रुझानों में भाजपा ने 41 सीटों पर बढ़त बना ली है वहीं कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

राज्य में 75 नगर पालिकाओं के अलावा, दो जिला पंचायतों के अलावा 17 तालुका और 1400 ग्राम पंचायतों के लिए हाल ही में मतदान हुआ था।

चुनाव की पहली जीत भाजपा के खाते में गई है और उसने साणंद नगरपालिका के तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा भाजपा ने वडनगर नगरपालिका पर जीत दर्ज की है।

राज्य में निकाय चुनाव के लिए 17 फरवरी को मतदान हुआ था। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और दोनों ही पार्टियों के बीच मुकाबला भी।

Exit mobile version