Site icon Yashbharat.com

गुजरात नगरपालिका चुनावः BJP को झटका, मजबूत होती दिख रही कांग्रेस

Electoral College 2 CLP

गांधीनगर।  गुजरात में 74 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना के दौरान आज राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को अधिक स्थानों पर जीत के बावजूद गत विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही झटका लगता दिख रहा है।yashbharat

गत 17 फरवरी को इनके लिए हुए चुनाव में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इनमें से 59 पर पिछली बार भाजपा का कब्जा था पर इस बार अब तक के परिणाम और रूझान के अनुसार भाजपा को लगभग 44 में ही जीत मिलती दिख रही हैं।

पिछली बार मात्र लगभग एक दर्जन नगरपालिकाओं पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस को इस बार लगभग दोगुनी नगरपालिकाओं यानी 23 से 25 में जीत हासिल होती दिख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर महेसाणा जिले के वडनगर की नगरपालिका में भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। इसने सात वार्ड की कुल 28 में से 27 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस को मात्र एक सीट ही हासिल हुई। उधर छोटाउदेपुर नगरपालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री नारण राठवा के पुत्र संग्रामसिंह राठवा और पत्नी मंजुलाबेन राठवा को हार का सामना करना पड़ा है।

Exit mobile version