Site icon Yashbharat.com

गुजरात: एयरलिफ्ट के बाद भी टूट रहे कांग्रेसी विधायक, पांच बागी हुए, तीन के इस्‍तीफा देने की अटकलें

2018 3image 20 39 097089070rajyasabhaelections ll 2

अहमदाबाद। विधायकों को एयरलिफ्ट करने के बावजूद गुजरात कांग्रेस अपने विधायकों को टूटने से नहीं बचा पा रही है। राज्‍यसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने तीन प्रत्‍याशियों को जिताने की रणनीति में जुटी है, पार्टी उम्‍मीदवार नरहरी अमीन कहते हैं कि ये तोड़फोड़ नहीं, एक गेम है। गुजरात की चार राज्‍यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा।

भाजपा ने अपने तीन उम्‍मीदवारों अभय भारद्वाज, रमीराबेल बारा और नरहरी अमीन को जिताने के लिए फुल प्रुफ रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा में भाजपा के 103, जबकि कांग्रेस के 73 और एक निर्दलीय विधायक सहित सदस्‍य संख्‍या 74 है। एक प्रत्‍याशी को जीत दिलाने के लिए 36 मतों की आवश्‍यकता होगी। कांग्रेस के पास अपने दो प्रत्‍याशियों के लिए पर्याप्त मत हैं, लेकिन अब उसे पार्टी विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग अथवा क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।

खबर है कि कांग्रेस के तीन विधायक विधानसभा से इस्‍तीफा दे सकते हैं, जिससे कांग्रेस का नंबर गेम बिगड़ जाए तथा भाजपा प्रथम क्रम के अतिरिक्‍त 31 मत के सहारे अपने तीसरे उम्‍मीदवार अमीन को भी जिता ले जाना चाहती है। कांग्रेस के 14 विधायक शनिवार शाम को विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे, करीब दो दर्जन विधायकों के रविवार को रवाना होने से पहले ही पांच विधायकों के पार्टी से अलग होने की अटकलें चल रही हैं।

Exit mobile version