Site icon Yashbharat.com

गिरावट जारी: पेट्रोल और डीजल 18 पैसे सस्ता

karobar Two reasons falling rupee rising dollar value crisis economist petrol diesel p 256798

नई दिल्ली। महंगे हो चुके पेट्रोल-डीजल के दामों से इन दिनों लगातार राहत मिल रही है। पिछले 11 दिनों से लगातार तेल के दामों में कमी आ रही है और यह कमी सोमवार को भी जारी रही।

आज दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ वहीं डीजल भी 18 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद राजधानी मे पेट्रोल 79.37 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 73.78 रुपए मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.86 रुपए लीटर है जबकि डीजल 77.32 रुपए मिल रहा है।

17 अक्टूबर से शुरू हुई दामों में कटौती फिलहाल जारी है और अब तक पेट्रोल जहां तीन रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है वहीं डीजल लगभग ढाई रुपए तक सस्ता हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये कम कर दिया था। इसके बाद कंपनियों की ओर से एक रुपये की राहत दी गई। इसके बाद भाजपा शासित कुछ राज्यों ने 2.50 रुपये वैट कम करने की घोषणा की थी। लेकिन यह कटौती तब बराबर हो गई जब तेल के दाम लगातार बढ़ते रहे।

Exit mobile version