Site icon Yashbharat.com

गायिका पद्मश्री तीजनबाई को पड़ा दिल का दौरा, अस्‍पताल में भर्ती

images 38

भिलाई। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजनबाई को दिल का दौरा पड़ा है। उन्‍हें उपचार के लिए सेक्‍टर 9 के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैै।जानकारी के अनुसार 71 बरस की तीजनबाई को करीब एक बजे दिल का दौरा पड़ा और तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। पद्मश्री और अन्‍य पुरस्‍कारों से सम्‍मानित इस लोक गायिका को गहन चिकित्‍सा इकाई में रखा गया है।दुनियाभर में पंडवानी लोक गीत नाट्य की प्रस्‍तुति से लोगों का दिल जीत चुकी इस गायिका को पद्म भूषण से भी अलंकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्‍हें बिलासपुर विश्‍व विद्यालय ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की है। तीजनबाई को संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार और नृत्‍य शिरोमणि पुरस्‍कार भी मिल चुका है। भिलाई अस्‍पताल के चिकित्‍सकों से मिली जानकारी के अनुसार फि‍लहाल तीजनबाई की हालत ठीक है।

Exit mobile version