FEATURED

गाड़ी से कूड़ा फेंकने वाले युवक ने कहा- मैडम अनुष्का को थोड़ी तहजीब सीखनी चाहिए

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बीते दिनों सोशल साइट पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें वह एक शख्स को रोड़ पर कचरा फेंकने पर फटकार लगाती हुई नजर आती हैं। हाल ही में अब उस शख्स का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ह फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उस शख्स का नाम अरहान हैं।

Yashbharat

अरहान ने एक पोस्ट लिखा है कि इस रिएक्शन का मकसद मीडिया फुटेज पाना नहीं है। अनुष्का ने जिस शख्स को लताड़ लगाई उसने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी राह चलते व्यक्ति की तरह चीख रही थीं। फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट में कहा कि वह अपनी लापरवाही के लिए माफी चाहते है लेकिन अभिनेत्री को अपनी बोली में कुछ तहजीब दिखानी चाहिए थी। सिंह ने कहा कि यह एक वर्ग मिलीमीटर का प्लास्टिक का टुकड़ा था जो गलती से उसकी कार से बाहर आ गया था।

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

Yashbharat

उन्होंने लिखा यह आपके मुंह से..आलीशान गाड़ी की खिड़की से या विराट कोहली के बेकार दिमाग से निकले कूड़े से बहुत कम था जिसने इसे शूट किया और ऑनलाइन पोस्ट किया। चाहे किसी भी फायदे के लिए। फिलहाल अनुष्का ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Yashbharat

ये है पूरा मामला

दरअसल, अनुष्का ने सड़क पर कथित रूप से कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स की लताड़ लगाई। वहीं पति विराट  ने इस वाकये को रिकॉर्ड कर लिया और ये वीडियो सोशल साइट पर शेयर किया। इस वीडियो में अनुष्का कह रही है आप सड़क पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं। आप इस तरह से सड़कों पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते। बाद में उन्होंने व्यक्ति से सड़क पर कूड़ा फेंकने की बजाए कूड़ेदान का इस्तेमाल करने को कहा।

Yashbharat

Leave a Reply

Back to top button