Site icon Yashbharat.com

गांजा की डिलेवरी लेने वाला गिरफ्तार

police 2

कटनी। माधवनगर पुलिस के द्धारा प्रतिबंधित गांजा की खेप के साथ पकड़े गए बिरसिंहपुर पाली निवासी दो युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा की डिलेवरी लेने वाले युवक को दो किलो प्रतिबंधित गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि बिरसिंहपुर पाली गणेश भूमिया व राहुल चौधरी नामक युवकों को गतदिवस गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया था। दोनों युवक रायपुर निवासी किसी महिला से गांजा लेकर उसकी डिलेवरी देने का काम करते हैं। युवकों ने पूछताछ में बताया कि डिलेवरी माधवनगर से इमलिया रोड पर किसी युवक को देते हैं।

जिसका नाम वो नहीं जानते। उनके पास डिलेवरी लेने वाले व उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर है। गणेश व राहुल गांजा की खेप लेकर अंबिकापुर एक्सप्रेस से साउथ स्टेशन पहुंचे और वहां से अपने एक दोस्त की एक्टिवा बाइक लेकर गांजा की डिलेवरी देने इमलिया रोड के लिए रवाना हुए। इसी बीच इसकी सूचना मुखबिरों ने पुलिस को दे दी और माधवनगर गेट के पास पुलिस ने दोनों को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 हजार रूपए कीमती 5 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 20 के तहत कार्रवाई की गई। माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि डिलेवरी लेने वाले युवक के मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस ने ग्राम इमलिया निवासी मुन्ना यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भी दो किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है।

Exit mobile version