Site icon Yashbharat.com

गहरी नींद में थे बारात कि तभी खाई में जा गिरी बस : 2 की मौत, दूल्हा सहित 45 लोग घायल

mandsaur bus accid ent shamgarh 2018429 103641 29 04 2018

दमोह।दमोह ज़िले में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बारात लेकर जा रही एक बस खाई में जा गिरी. हादसे में 2 की मौत और 5 लोगों को गहरी चोट आयी. कुल 45 बाराती घायल हो गए.

सड़क हादसा 3 बजे के आसपास हुआ. बाराती गहरी नींद में थे कि तभी अचानक झ़ोर से झटका लगा और पूरी बस खाई में जा गिरी . बारात खुरई से रवाना हुई थी और  सतना जा रही थी. दमोह में आनू रेलवे फाटक के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी और गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस की रफ़्तार बहुत तेज़ थी. और उसे ड्राइवर की जगह उसका हेल्पर चला रहा था. स्पीड ज़्यादा होने के कारण रेलवे फाटक के पास बने मोड़ पर वो बस पर से नियंत्रण खो बैठा . बस पुलिया तोड़ते हुए तकरीबन पंद्रह फीट गहरी खाई में जा गिरी. घायलों के मुताबिक़ खुरई से चली बारात  गढ़ाकोटा में एक ढाबे पर रुकी थी.  ड्राइवर और उसके स्टाफ ने  वहां शराब पी और फिर बेलगाम स्पीड होने की वजह से ये हादसा हुआ.
हादसा बेहद भीषण था और खाई से लोगों को निकालना भी मुश्किल था. मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित निकाला. लेकिन दो बारातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस की मदद से दमोह ज़िला अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.

Exit mobile version