गर्लफ्रेंड के घर के सामने गाड़ी खड़ी की, वीडियो कॉल लगाया और मार ली कनपटी पर गोली

Screenshot 20190715 183126 WordPress

पटना। गर्ल फ्रेंड की बेवफाई से परेशान होकर पटना में एक बीएससी के छात्र रूपक गुप्ता ने खुद के सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी कार में दाहिनी कनपटी में गोली मारकर मौत को गले लगाया। रविवार दोपहर रूपक का शव बुद्धा कॉलोनी थाने के एस. के. नगर रोड नंबर सात स्थित पार्क एक के पास कार में मिली।

गोली उसके सिर को भेदती हुई कार के पीछे के शीशे को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। ड्राइवर सीट पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा था और पैरों के बीच में देसी पिस्टल फंसी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से खोखा, खून से सनी पिस्टल, छात्र का मोबाइल सहित कार को जब्त कर लिया। रूपक की मां के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे रूपक कार लेकर घर से निकला था। वह साढ़े आठ बजे तक पार्क नंबर एक के चारों तरफ घूमता रहा। इसके बाद पार्क के उत्तरी  किनारे स्थित मकान संख्या 110 के सामने गाड़ी खड़ी कर दी।

patna

बताया जा रहा है कि रूपक ने जिस जगह पर अपनी गाडी खड़ी की थी उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही उसकी गर्लफ्रेंड रहती थी। कार खड़ी के बाद सबसे पहले रूपक ने लड़की को वीडियो कॉल किया और फिर उसके सामने ही कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी प्रेमिका ने ही प्रेमी के दोस्त को फोन कर दी।

गर्लफ्रेंड का नया बॉयफ्रेंड बना मौत की वजह
तफ्तीश में सामने आया है कि, रूपक का लड़की से करीब ढाई साल से अफेयर था। लेकिन हाल में ही लड़की ने उससे ब्रेअकप कर लिया था और उसका किसी और लड़के से अफेयर शुरू हो गया था। और यही उसके आत्महत्या का कारण बन गया।

दोस्तों ने बताई प्यार की कहानी

रूपक के दोस्तों का कहना है कि रूपक को श्री कृष्णानगर मोहल्ले की एक लड़की से प्यार हो गया था। रास्ते में आते-जाते ही दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद रूपक अक्सर मोहल्ले में पार्क के पास आता-जाता था। इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। दोस्तों का कहना है कि लड़की दूसरे लड़के से बात करती थी, जिससे रूपक काफी आहत था। हाल ही में रूपक ने उस लड़के की पिटाई भी की थी। एक दोस्त ने बताया कि रूपक के आत्महत्या की जानकारी उसकी प्रेमिका ने फोन कर दी। बताया जा रहा है कि वह कार में लड़की को बुला रहा था, लेकिन वह नहीं आई।

पार्क में खेल रहे बच्चों की बॉल जब कार के पास गई तो उन्होंने अंदर खून देखकर शोर मचाया। मोहल्ले के कांग्रेसी नेता संजीव कुमार टोनी ने लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें गाड़ी के आसपास कोई नहीं दिखा है। पुलिस ने कार से कंट्री मेड पिस्टल और एक खोखे के साथ स्मार्टफोन बरामद किया है।

शाम तक स्टार्ट रही कार, चलता रहा एसी

रूपक ने जब खुद को गोली मारी उस वक्त कार का चारों दरवाजा लॉक था। इंजन चालू था और एसी भी चल रहा था। रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे तक इंजन स्टार्ट रहा और एसी भी चलता रहा। फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।