Site icon Yashbharat.com

गर्भवती होने पर मातृत्व अवकाश लेने की बात कही तो दफ्तर से बाहर कर दिया, एडीएम ने दिए जांच के निर्देश

pregnant lady with mask

Bhopal: गर्भवती होने पर मातृत्व अवकाश लेने की बात कही तो दफ्तर से बाहर कर दिया, एडीएम ने दिए जांच के निर्देश राजधानी के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में स्थित वन स्टाप सेंटर सखी में काम करने वाली महिला डेस्क वर्कर को नौकरी से सिर्फ इसलिए निकाल दिया, क्योंकि वह गर्भवती हो गई थी।

महिला ने जब अपनी समस्या बताते हुए मातृत्व अवकाश लेने की बात कही तो उसे दफ्तर से बाहर कर दिया गया। पीड़ित महिला मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंची। यहां एडीएम हरेंद्र नारायण ने उसकी समस्या सुनने के के बाद वन स्टाप सेंटर के संचालक को जांच के निर्देश दिए हैं।

रातीबड़ निवासी रानी गढ़वाल पत्नी सोनू सूर्यवंशी ने बताया कि वह पिछले नौ वर्ष से जेपी अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर सखी में डेस्क वर्कर के रूप में काम कर रही थी। यह सेंटर एक एनजीओ द्वारा चलाया जाता है। मई 2023 में गर्भवती होने पर स्टाफ में साथ काम करने वाली शिवानी सनी और सौम्या सक्सेना का व्यवहार बदल गया। रानी का कहना है कि जब मैंने मातृत्व अवकाश मांगा तो मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। इस पर एडीएम हरेंद्र नारायण ने मामले की जांच वन स्टाप सेंटर को ही सौंपी है। एक अन्य मामले में कलेक्टर ने नवजीवन कालोनी निवासी बीमार महिला पूजा मालवीय को इलाज के लिए तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाने और राशन पर्ची दिलाने की बात कही।

Exit mobile version