गए थे बाघ को नोट खिलाने, वो खा गया बुजुर्ग की दो उंगलियां
बीजिंग। ऐसे कई लोग हैं जो पिंजरे में कैद जानवरों को मजबूर समझ कर उनको छेड़ते और परेशान करते हैं। ऐसे लोगों के लिए ये खबर बड़ा सबक है कि जानवरों के साथ मजाक करना उन्हें भारी पड़ सकता है।
जैसा चीन के एक शख्स के साथ हुआ। चीन के हेनान प्रांत के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग शख्स सर्कस देखने गए। वहां उन्हें न जाने क्या सूझी कि पिंजरे में बंद शेर और बाघ को नोट खिलाने लगे।
शेर ने तो नोट चबाना शुरू कर दिया, लेकिन बाघ ने उनका हाथ जबड़े में पकड़ लिया। उन्हें दर्द से कराहता देख कर सर्कस के स्टाफ ने उन्हें बचाने की कोशिश की। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और बाघ को नोट खिलाने के चक्कर मे बुजुर्ग अपने हाथ की दो उंगलियां गंवा चुके थे।
इतना ही नहीं जब तक बुजुर्ग का हाथ छोड़ा, तब तक तो बेहोश हो गए थे। इसके बाद सर्कस के कर्मचारियों ने बाघ को काबू में किया और बुजुर्ग को होश में लाने की कोशिशें शुरू कर दी। बुजुर्ग की पोती ने बताया कि इहादसे में बुजुर्ग ने अपनी बीच की उंगली के अलावा रिंग फिंगर खो दी। वहीं लड़की ने बताया कि पिंजरे के पास किसी तरह की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
बुजुर्ग के एक रिश्तेदार ने ये माना कि सर्कस में आने से पहले इस बुजुर्ग ने शराब पी थी। आनन-फानन में कर्मचारियों ने खून से लथपथ बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।