Site icon YASHBHARAT.COM

खड़े ट्राला से टकराई बस, 03 की मौत 22 घायल, बनारस-इंदौर बस के साथ सागर के पास हुआ हादसा

accident

accident

सागर। आशीष शुक्ला। बनारस से इंदौर जा रही एक सवारी बस सागर-गढाकोटा- जबलपुर मार्ग पर सड़क पर खड़े एक ट्राले में जा घुसी।

इस भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 22 घायल यात्रियों को सागर के जिला हॉस्पिटल और बीएमसी में भर्ती कराया गया है। घटना तड़के सुबह घटी जिसमें बस का आगे का हिस्सा ट्राला में पीछे से घुस गया। बस में सवार यात्रीयों को काफी मशक्कत के बाद गेस कटर और जेसीबी मशीन का सहारा लेकर निकाला जा सका।

दुर्घटना के सम्बन्ध में यश भारत प्रतिनिधि को मिली जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा से सागर की ओर बरखेरा तिगड्डा के पास उक्त ट्राला पिछले दो तीन दिनों से खराब होने के बाद खड़ा हुआ था।

तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे बनारस की ओर से इंदौर जा रही चौहान ट्रैवल्स की बस खड़े ट्राले में पीछे से टकरा गई। बस की गति इतनी तेज थी कि ट्राले के पीछे का हिस्सा बस में पांच फीट अंदर तक घंस गया। बस की केबिन और आगे का गेट पूरी तरह से अंदर की तरफ घुस गया। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 108 कर्मियोंं ने घायलों को निकाला।

Exit mobile version