Site icon Yashbharat.com

खुशखबरी: जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर 25 दिसंबर से शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा, इतनी कम होगी उत्तर-दक्षिण की दूरी

Jabalpur rail station

जबलपुर। जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर 25 दिसंबर से यात्री ट्रेन सेवा शुरू होगी। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला यह सबसे छोटा रेलमार्ग होगा। रेल यात्रियों के लिए ये खुशखबरी है। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला सबसे छोटे रेलमार्ग पर 25 दिसंबर से यात्री ट्रेनें शुरू करने की तैयारी चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ब्रॉडगेज पर सबसे पहले मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री ने ही ब्रॉडगेज के सपने को आकार दिया था। अब उनके जन्मदिन पर इस ट्रैक का लोकार्पण होगा। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन शुरू होते ही रायपुर, दुर्ग, नागपुर पहुंचना आसान हो जायगा

इस तरह समझें इस ट्रैक के फायदे

Exit mobile version