Site icon Yashbharat.com

खुशखबरी: अब स्थानीय भाषा में होगी बैंक की परीक्षाएं

27 06 2019 nirmala sitharaman 19350254 22447121 m

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि बैंक भर्ती परीक्षा स्थानीय भाषा में कराने की कर्नाटक सहित दक्षिण भारतीय राज्यों के सांसदों की मांग पर सरकार विचार कर रही है।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कन्नड़ में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस के जीसी चंद्रशेखर ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बैंक में भर्ती समेत अन्य परीक्षाएं हिंदी व अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं में भी कराने की मांग की।

अनुवादक उपलब्ध न होने की स्थित में सभापति एम. वेंकैया नायडू ने चंद्रशेखर की बात का खुद अनुवाद किया उन्होंने कहा कि अगर कोई सदस्य अपनी स्थानीय भाषा या मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में से किसी एक में सदन में बात रखना चाहते हैं तो इसकी सूचना पूर्व में जरूर दें, ताकि अनुवाद की व्यवस्था की जा सके।

सदन में मौजूद सीतारमण ने कहा कि लोकसभा के भी कुछ सदस्य इस मुद्दे पर उनसे मिले थे। यह मुद्दा उन सभी राज्यों से संबद्ध है, जिनकी अपनी भाषा है। सीतारमण ने कहा ‘यह गंभीर चिंता का विषय है। मैं इसे देख रही हूं और इस पर विचार करने के बाद मैं सदन को अवगत कराऊंगी।’

Exit mobile version