Site icon Yashbharat.com

खाली पेट योग करा रहे- सबको रामदेव ही बना दो:नवजोत सिद्धू

Navjot Singh Sidhu

न्‍यूज डेस्‍क। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है। कल देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन में लगे है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
एनसीपी मुखिया शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे पता होगा कि परिवार कैसे चलता है? पवार ने कहा कि मैं इससे आगे भी कह सकता हूं लेकिन ऐसा कहकर मैं निम्न स्तर पर नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि पवार साहब अच्छे आदमी हैं लेकिन, उनके यहां घरेलू समस्या है। उनका भतीजा उनके हाथ से निकल गया है। पवार ने कहा कि मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि उनको मेरे घरेलू मामले से क्या लेना-देना है?

सिद्धू का तंज- पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, सबको रामदेव ही बना दो


कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि सबको बाबा रामदेव ही बना दो। उन्होंने कहा कि अरे नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है।

Exit mobile version