
लंदन। 13,500 करोड़ रुपये के घोटालेबाज नीरव मोदी की तलाश में भारतीय एजेंसियां जब खाक छान रही थीं तब वह लंदन स्थित अपने ज्वेलरी स्टोर के करीब एक फ्लैट में आराम फरमा रहा था।
इतना ही नहीं नीरव हाल के महीनों में चार बार ब्रिटेन आया और यहां से गया। जबकि फरवरी में भारत में उसका पासपोर्ट रद किया जा चुका है।
लंदन में रहने के दौरान वह ओल्ड बॉन्ड स्ट्रीट स्थित अपने ज्वेलरी बुटीक “नीरव मोदी” में भी आता रहा। यह ज्वेलरी शॉप पिछले हफ्ते बंद हुई है।
संडे टाइम्स ने एक भारतीय अधिकारी के हवाले से लिखा है कि ब्रिटेन को सुरक्षित पनाहगाह समझकर ही घोटालेबाज यहां आते हैं।
नीरव मोदी ने भी ब्रिटेन के सुरक्षित पनाहगाह होने का फायदा उठाया और भारत-ब्रिटेन के कूटनीतिक संबंधों को नुकसान पहुंचाया।
इस तरह के मामलों से यूरोपीय यूनियन से निकलने के बाद ब्रिटेन और भारत के व्यापारिक संबंध प्रभावित होंगे। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये लेकर उन्हें न देने का आरोप है।
भारतीय अदालत ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए हुए हैं। 23 फरवरी को भारत सरकार ने नीरव का पासपोर्ट रद कर दिया था। इंटरपोल और ब्रिटिश सरकार को इसकी सूचना दे दी।
लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि नीरव 15 मार्च को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से हांगकांग गया और 28 मार्च को न्यूयॉर्क से वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचा।
इसके तीन बाद 31 मार्च को उसने लंदन से पेरिस के लिए विमान पकड़ा। इसके बाद वह फिर ब्रिटेन वापस लौटा और 12 जून को वह यूरोस्टार ट्रेन के जरिये लंदन से बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स गया।
चर्चा है कि नीरव के पास कई पासपोर्ट हैं, जो नियमानुसार गलत हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार नीरव ने ब्रिटेन में शरण मांगी है। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने उससे संबंधित कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया है।
केट विंसलेट ने पहनी थी नीरव की ज्वेलरी
ब्रिटेन में “नीरव मोदी” की डायमंड ज्वेलरी को 2016 में तब प्रसिद्धि मिली जब एक्ट्रेस केट विंसलेट उन्हें पहनकर ऑस्कर फंक्शन में शामिल हुईं। ब्रिटिश मॉडल रोजी हंटिंग्टन ह्विटली “नीरव मोदी” की ज्वेलरी का प्रचार करती हैं।
डीआरआइ ने नीरव को ईमेल के जरिये अरेस्ट वारंट तामील कराया
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने नीरव मोदी के खिलाफ अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके गिरफ्तारी वारंट को ईमेल के जरिये तामील करा दिया है।
भारत से भागे नीरव का ईमेल अकाउंट एक्टिव है। यह वारंट सूरत की एक अदालत ने जारी किया है। नीरव मोदी पर सीमा शुल्क की चोरी का आरोप है।
डीआरआइ ने मार्च में नीरव मोदी की फर्मों- फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और राडाशीर ज्वेलरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की जांच शुरू की थी।
ये तीनों ही फर्म सूरत में स्थित हैं। इनके जरिये 52 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप है।
-
पीथमपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कांवड़ यात्रियों को रौंदा; 10 घायल, गुस्साई भीड़ ने कार फूकी -
मुंगेर में शादी के 4 महीने बाद पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप -
Bigg Boss 13: आसिम रियाज के आरोपों पर हिमांशी खुराना का मां काली की तस्वीर के साथ करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा विवाद -
B.Com परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस सवाल पर हंगामा, जांच में सामने आई विभाग की लापरवाही -
रक्षाबंधन से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर नकेल, आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड से 316 किलो मावा व मिल्क केक जब्त -
RTO Office Raid: आरटीओ कार्यालय में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा, परिसर सील कर 22 दलाल दबोचे -
IDBI Bank Share Price: सरकार व LIC बेचेंगी हिस्सा- फेयरफैक्स से $5 अरब की बड़ी डील की खबर पर शेयर 10% से ज्यादा उछला -
PPF Scheme: बिना किसी जोखिम के बनेगा 32.55 लाख का बड़ा फंड, जानिए 7.1% ब्याज पर हर महीने कितना करना होगा निवेश -
One Nation One Election: 2029 में लागू करने की तैयारी तेज, JPC की बैठक में विपक्ष के तेवर सख्त; जानिए क्या हैं फायदे और चुनौतियां -
गोंडा के 30 साल पुराने जमीन विवाद में BPSC के बाद बड़ी खबर, IAS दुर्गा शक्ति नागपाल की बढ़ीं मुश्किलें; हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान -
Raksha Bandhan Special: धागों से लेकर ‘स्मार्ट’ ब्रेसलेट तक, इस बार रक्षाबंधन पर बाजार में छाए ये 5 नए और अनोखे ट्रेंड्स -
शिक्षक बहाली और BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, TRE 4 अब दो चरणों PT-Mains में होगी; निगेटिव मार्किंग पर भी स्थिति साफ -
Market Special: रील, ‘फिन-फ्लुएंसर्स’ और F&O का लालच, F&O बाजार में Gen-Z को लगा बड़ा झटका; SEBI रिपोर्ट के डरावने आंकड़े -
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे और मैदे के निर्यात से हटाई पाबंदी; विदेश भेज सकेंगे सूजी-आटा -
बाहर चमकीला तारा, अंदर निगलता ब्लैक होल… नासा के टेलीस्कोप ने ढूंढा ब्रह्मांड का पहला ‘ब्लैक होल स्टार’ -
Cross-Border Marriage: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रुकीं शादियां फिर शुरू, 150 पाकिस्तानी दुल्हनें पहुंचीं भारत; 300 अब भी कतार में -
Health Alert: 103-104 डिग्री बुखार और स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें कोविड और H1N1 के लक्षणों में अंतर और बचाव के उपाय -
फकीर’ के घर निकला कुबेर का खजाना: भीख मांगने वाली महिला नूर के घर में मिले 8 लाख के सिक्के, गिनती जारी -
Bank Holiday: 26 अगस्त को 14 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, रक्षाबंधन पर भी छुट्टी; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Onion-Sugar Price Hike: अब सस्ता मिलेगा प्याज, केंद्र सरकार चलाने जा रही ‘कांदा एक्सप्रेस’; बफर स्टॉक से आपूर्ति शुरू
