Site icon Yashbharat.com

क्रिस गेल की बढ़ीं मुश्किलें, लड़की का दावा-ड्रेसिंग रूम में क्रिकेटर ने सामने ही खोल दिया था तौलिया

Chris Gayle

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल फिर से विवादों में हैं। एक मसाज थेरेपिस्ट ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कहा है कि कैरेबियाई खिलाड़ी ने अकेले में अपना तौलिया उसके सामने उतार दिया था। गेल ने इन्हें खारिज करते हुए खबर छापने वाले मीडिया संस्थानों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान का है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में बीते साल जनवरी में इस संबंध में खबरें प्रकाशित हुई थीं। कोर्ट में फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है।

बुधवार को मसाज थेरेपिस्ट लिएन रस्सेल ने सिडनी के कोर्ट के सामने बताया कि गेल ने उसके सामने तौलिया उतार दिया था, जिसके बाद वह बुरी तरह से रोने लगी थी। वह चेंजिंग रूम में तौलिया ढूंढने गई थी, जहां अचानक उन्हें गेल मिल गए थे। गेल ने पूछा था कि वह क्या ढूंढ रही हैं? जवाब में रस्सेल बोलीं-तौलिया। खिलाड़ी ने इसके बाद अपना तौलिया उतार दिया था और गुप्तांग दिखा दिया था। रस्सेल को तब गलती महसूस हुई थी, जिसके बाद वह वहां से चुपचाप चली आई थी।

Exit mobile version