मुंबई। ये क्रिसमस मुंबईकरों के लिए खास रहा। सोमवार को मुंबई के पहली एसी लोकल ट्रेन को बोरिवली स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोड तावडे के अलावा कई अतिथि मौजूद रहे।
शुरुआत में एसी लोकल ट्रेन चर्चगेट-बोरिवली के बीच चलेगी और बाद में इसे विरार तक बढ़ाया जाएगा। एक जनवरी 2018 से ये लोकल एसी ट्रेन चर्चगेट से विरार के बीच रोजाना 12 बार चलेगी।
चर्चगेट से विरार के बीच एसी लोकल ट्रेन इन अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
-मुंबई सेंट्रल
-बांद्रा
-अंधेरी
-बोरिवली
-भायंदर
-वसई रोड
वहीं चर्चगेट और बोरिवली के बीच फास्ट लोकल भी चलेगी, जो इन स्टेशनों पर रुकेगी।
– मुंबई सेंट्रल
-दादर
-बांद्रा
-अंधेरी
इसके अलावा महालक्ष्मी से बोरिवली के बीच स्लो लोकल भी चलेगी।
इतना होगा एसी लोकल का किराया-
मुंबई की पहली एसी ईएमयू का किराया मौजूदा फर्स्ट क्लास के बेस फेयर से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा होगा।हालांकि पश्चिम रेलवे ने शुरुआती दौर में 6 महीने डिस्काउंट देने का फैसला किया है और मुसाफिरों के लिए इस किराए को फर्स्ट क्लास के बेस फेयर से 1.2 फीसद ही रखना तय किया है।
इस ट्रेन का पहला और 12 कोच महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं कुछ सीटें पहले से ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेंगी।
वहीं एसी लोकल के हर कोच में आरपीएफ कांस्टेबल तैनात रहेंगे, ताकि यात्रियों को माकूल सुरक्षा मिल सके।