Site icon Yashbharat.com

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने थामा कांग्रेस का हाथ

shami wife

नेशनल डेस्कः पिछले दिनों विवादों में रहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। उन्होंने मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इस दौरान संजय निरुपम ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बता दें कि हसीन जहां का उनके पति मोहम्मद शमी के साथ लंबे वक्त से विवाद चलता आ रहा है।

जहां ने 2018 में अपने पति शमी पर फेसबुक के जरिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया। हसीन ने फेसबुक पर वॉट्सऐप और मैसेंजर के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। यहीं नहीं जहां ने दावा किया था कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में भी शामिल हैं। हालांकि, बीसीसीआई की जांच में शमी पर लगे आरोप गलत साबित हुए।

Exit mobile version