
Kapil Dev Heart Attack: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को हार्ट अटैक आया है और खबर कि उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कहा गया है कि कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। सोशल मीडिया पर भी कपिव देव की सेहत को लेकर जबरदस्त चर्चा है। क्रिकेट फैन्स उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। बता दें, ये कपिव देव ही थे जिनकी कप्तानी में भारत में पहली बार दुनिया में अपने क्रिकेट का डंका बजाया था। कपिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।