Site icon Yashbharat.com

क्या है रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरों का सच और कैसे पाकिस्तानी फैन ने सलमान को किया हैरान?

deepika

मुंबईः इस साल की शुरुआत से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं। कभी दीपिका के जन्‍मदिन पर श्रीलंका में उनकी सगाई का प्‍लान सामने आया तो कभी इस साल के आखिर तक उनकी शादी की की खबरें सामने आईं।

बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी के लाखों फैन्‍स हैं और इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर ‘दीपवीर’ के नाम से भी जाना जाता है। इसी ‘दीपवीर’ के एक फैन ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर का वेडिंग लुक बनाया है।

इन फोटोज में दीपिका और रणवीर भारतीय परिधानों में सजे हुए नजर आ रहे हैं।दीपिका अक्‍सर डिजाइनर सब्‍यसाची के कपड़ों में ही नजर आती हैं और इन फोटोज में भी वह सब्‍यसाची के लंहगों में ही दिख रही हैं।

Exit mobile version