क्या सुपरमैन सचमुच होते हैं? इस वीडियो को देखकर आप कहेंगे हां, 12 मंजिल से गिरा मासूम ऐसे बचा

वियतनाम से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो इस बात का सबूत है कि आखिर कैसे मौत बिल्कुल पास आकर चली गई. वियतनाम में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरी 2 साल की बच्ची को एक डिलीवरी ड्राइवर ने लपक लिया. अब इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये वाकया तब घटा, जब सामान डिलीवर करने के लिए अपने ट्रक में इंतजार कर रहा ड्राइवर बालकनी के कोने पर लटकी बच्ची को लपकने के लिए गाड़ी से बाहर आ गया था. जैसे ही बच्ची का हाथ फिसला तभी ड्राइवर ने उसे कैच कर लिया. इसके बाद ड्राइवर ने कहा, कि “खुशकिस्मती से बच्ची मेरी गोद में आकर गिरी.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

हालांकि इस पूरी घटना के दौरान बच्ची के मुंह से खून निकल आया. इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह स्वस्थ बताई जा रही है. बच्ची जिस बिल्डिंग से गिरी उसकी ऊंचाई 164 फीट बताई जा रही है. हर कोई वीडियो को देखने के बाद इस बात का शुक्र मना रहा है कि आखिरकार बच्ची की जान बच गई. अगर ड्राइवर सही मौके पर हरकत में नहीं आता तो बच्ची का बचना मुश्किल था.

अब ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से धूम मचा रहा है. बच्ची की जान बचाने वाले ड्राइवर न्गुयेन नागॉस के इस कारनामे ने उन्हें लोगों के बीच हीरो बना दिया है. स्थानीय अखबार उनकी तारीफ से खूब भरे पड़े है. सोशल मीडिया पर न्गुयेन नागॉस की जमकर प्रशंसा की जा रही है. कई लोग उन्हें भगवान बोल रहे हैं तो कईयों का कहना है भले ही ये इत्तेफाक है, पर शुक्र ये रहा कि बच्ची की जान बच गई.

Exit mobile version