Site icon Yashbharat.com

क्या युवराज और हेजल की बीच चल रही है अनबन?

uvraj

yashbharat

खेल डेस्‍क। इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवबंर 2016 में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच के बीच अनबन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ अनबन सुनने को मिल रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में युवराज और हेजल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसके जरिए वह दोनों के बीच चल रही अनबन की खबरों पर सफाई देने की कोशिश कर रही है। इस तस्वीर में हेजल पति युवराज और उनके पूरे परिवार के साथ लॉन्गड्राइव पर नजर आ रही हैं।
तस्वीर पोस्ट करते हुए हेजल ने कैप्शन लिखी ‘क्वालिटी फैमिली टाइम’ विद हमसबैंड युवराज, उनके भाई जोरावर और मां शबनम। रिपोर्ट के मुताबिक हेजल ने शादी में अनबन की खबरों पर सफाई देने के लिए ही फैमिली के साथ तस्वीरों को पोस्ट किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की मुलाकात एक फ्रैंड के जरिए हुई थी। दो साल अफेयर के बाद इन्होंने नवंबर 2016 में शादी कर ली। शादी के बाद युवराज और हेजल ने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई थी।

Exit mobile version