Site icon Yashbharat.com

क्या धरती पर सचमुच हुआ श्रीदेवी का पुनर्जन्म? जानें वायरल वीडियो का सच

मुंबई:  श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड के साथ पूरे देश को सदमा लगा है। बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऐसे में यू-ट्यूब पर एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही बच्ची को बेबी श्रीदेवी नाम दिया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि धरती पर श्रीदेवी का पुनर्जन्म हो चुका है। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। जानकारी के मुताबिक NOIX TV नाम के चैनल से यह वीडियो मई 2017 में अपलोड किया गया था। इस वीडियो को अब तक 1.20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस बात से स्पष्ट है कि वीडियो का श्रीदेवी के पुनर्जन्म से कुछ लेना-देना नहीं है।

 

Exit mobile version