भोपाल। राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से रिक्त सूचना आयुक्त के तीन पदों को भरने के लिए 30 जुलाई को बैठक होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समिति की बैठक बुलाने हरी झंडी दे दी है। तीन पदों के लिए 187 सेवानिवृत्त न्यायाधीश, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अफसरों सहित मीडियाकर्मी और गणमान्य नागरिकों ने आवेदन किए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि समिति की बैठक 30 जुलाई सोमवार को मंत्रालय में होगी। समिति में मुख्यमंत्री के अलावा जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेते हैं।
बताया जा रहा है कि सूचना आयुक्त बनने के लिए केंद्र सरकार में सचिव अरुणा शर्मा, महानिदेशक प्रशासन अकादमी कंचन जैन, प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पांडे सहित कई मौजूदा और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने आवेदन किए हैं। पांडे इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं तो शर्मा और जैन अगस्त में सेवानिवृत्त होंगी।
इनके अलावा 30 से ज्यादा मीडियाकर्मी, 20 से ज्यादा सेवानिवृत्त न्यायाधीश और गणमान्य नागरिकों ने सूचना आयुक्त बनने आवेदन किए हैें। बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 187 आवेदकों की सूची बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है।
पांच पद हमेशा रहे खाली
प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त सहित दस सूचना आयुक्त के पद स्वीकृत हैं पर पांच पद हमेशा से खाली रहे हैं। इस समय मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त ही पदस्थ हैं। इसकी वजह से अपीलों की सुनवाई भी प्रभावित हो रही हैं।
पहले छानबीन हो: दुबे
सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में पारदर्शिता का मुद्दा उठाने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने बताया कि चयन से पहले सभी आवेदनों की छानबीन होना चाहिए। केरल हाईकोर्ट भी इसको लेकर व्यवस्था दे चुका है। यदि इस प्रक्रिया का पालन नहीं होता है तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
-
प्लास्टिक फ्री वीक में छात्रों ने दिखाई जागरूकता, वाणिज्य विभाग बना विजेता -
कन्या महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन,NSS से छात्राओं में विकसित होती है सेवा और नेतृत्व की भावना : डॉ. मेहरा -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन -
समाजसेवी बाबू रंजन ग्रोवर के पिता श्री नीलकंठेश्वर धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर का दुःखद निधन -
जागरुकता के संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन कटनी सिटी ब्रांच ने लगाया रक्तदान शिविर,जरूरतमंदों की जान बचाने किया 60 यूनिट रक्त का महादान -
DUSU Election Result 2026 LIVE: डूसू चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे -
बीना होकर चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें: सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई (LTT) के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा; रानी कमलापति और इटारसी में भी ठहराव -
इंदौर को बुदनी और नर्मदापुरम से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: इटारसी-भोपाल के बीच बड़ा जंक्शन बनेगा बुदनी; घटेगा यात्रा का समय -
ग्वालियर: GRMC और JAH अस्पताल बना विवादों का अखाड़ा; डीन और अधीक्षक पर गंभीर आरोप, बाबू बोला- ‘पूर्व अधीक्षक का है षड्यंत्र’ -
नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नाले में बही; 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत -
शराब के नशे में टल्ली सिपाही ने राहगीरों से की अभद्रता, जमीन पर पटकी सरकारी राइफल! खबर मिलते ही SP ने कर दिया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड -
रिटायरमेंट के बाद 23.93 लाख की वसूली का आदेश रद्द, फिर भी पालन नहीं: राज्य सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर: राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शहर भर में लगे ‘झूठ की गूंज’ के होर्डिंग्स; कांग्रेस ने बताया बीजेपी की साजिश -
जिला अस्पताल में व्यवस्था पर सवाल: कैजुअल्टी के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म तेज प्रसव पीड़ा के बावजूद पहले कराई गई कागजी प्रक्रिया, परिजनों ने साड़ी की आड़ बनाकर कराया प्रसव -
नालंदा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच गूंजी स्वावलंबन और उद्यमिता की नई सोच,स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ उद्यमिता सम्मेलन -
कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार -
माय फेवरेट कलर इज ब्लू… अनुष्का की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन भावुक हुए कलेक्टर, गोद में उठाकर दिया स्नेह -
जबलपुर में अजाक्स की संभागीय बैठक, कर्मचारी हितों के मुद्दों पर मंथन -
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित,भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका पर छात्राओं ने रखे विचार -
घर-घर दस्तक और शिविरों के जरिए जलकर राहत योजना के लाभ दिलाने के प्रयास जारी,अब 10 अक्टूबर तक 50 प्रतिशत राहत का अवसर, बकायादार उपभोक्ताओं से समय रहते लाभ लेने की अपील
