Site icon Yashbharat.com

कोहली की BCCI से नई ‘फरमाइश’, पत्नियों को विदेशी दौरे के लिए साथ ले जाने की अनुमति दें

images 14

भारत के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांग की है कि अब टीम इंडिया के पूरे विदेशी दौरे पर क्रिकेटर्स की पत्नियों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाए. कोहली ने यह निवेदन नवंबर में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर किया है.

कोहली का बीसीसीआई में दबदबा सभी ने महसूस किया और देखा है. चाहे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सदस्यता वाली क्रिकेट सलाहकार कमेटी की पसंद को दरकिनार कर अपने पसंदीदा कोच के चयन की बात हो, या फिर अनिल कुंबले का मसला हो, या फिर कुछ खिलाड़ी विशेष को टीम में जगह देने का मामला हो.

टीम में हर बात कोहली की ही पसंद ही आखिरी पसंद होती है. लेकिन सीओए का हाल में कोहली के प्रस्ताव को ठुकराना यह भी संदेश दे रहा है कि कोहली अपनी हर बात ही नहीं मनवा सकते.

रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनी गई कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने कहा, ‘हां उन्होंने (कोहली ने) ऐसा आवेदन किया है. लेकिन हम हाल-फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं ले रहे. हम यह मामला कमिटी के नए अधिकारियों के सुपुर्द कर रहे हैं.’ इसके साथ ही कमिटी ने कहा कि अभी इस पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं होगा.

इंग्लैंड दौरे से पहले क्रिकेटरों को अपने साथ विदेशी दौरों पर पूरे समय तक पत्नी को साथ ले जाने की इजाजत थी. इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बाद और टेस्ट सीरीज के पहले खाली समय में भारतीय खिलाड़ी अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के साथ विदेश में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था.

इस दौरे पर टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी हार गई थी. इसके बाद लोगों ने सवाल उठाए थे कि टीम वहां क्रिकेट खेलने गई है या हनीमून पर.

Exit mobile version