, जबलपुर। उत्तर भारत में पडऩे वाले कोहरे का असर अब ट्रेन संचालन पर नजर आने लगा है, ट्रेनों की लेटलतीफी से निपटने के लिए रेलवे ने जो तरीका अपनाया है, उसके मुताबिक उसने कई गाडिय़ों को सप्ताह के कई दिन रद्द करने, आंशिक रद्द करे या फिर डायवर्ट मार्ग से चलाने का निर्णय लिया. इस निर्णय में पमरे प्रशासन ने गरीबों की ट्रेन इटारसी-इलाहाबाद-इटारसी पैसिंजर को इलाहाबाद की बजाय मानिकपुर तक चलाने का निर्णय लिया है. यह पैसिंजर ट्रेन 15 फरवरी तक मानिकपुर तक चलेगी. रेल प्रशासन के मुताबिक कोहरे के दौरान ट्रेनों का संचालन सुगमतापूर्वक, समयबद्धता से होता रहे, इसके लिए जो ट्रेन प्रभावित हो रही हैं, उनमें गाड़ी संख्या 51189-51190 इटारसी-इलाहाबाद छिवकी-इटारसी पैसिंजर आगामी 12 फरवरी से 16फरवरी 2019 तक मानिकपुर तक जायेगी और मानिकपुर से वापस इटारसी आयेगी. इस दौरान यह गाड़ी मानिकपुर-इलाहाबाद छिवकी के बीच रद्द रहेगी.
पमरे से होकर चलने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द
13239 पटना-कोटा एक्सपे्रस प्रत्येक शाुक्रवार 14 दिसम्बर, 21, 28 दिसम्बर, 04 जनवरी 19, 11, 18, 25 जनवरी, 01 फरवरी, 08 व 15 फरवरी 19, गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सपे्रस प्रत्येक शनिवार 15 दिसम्बर, 22, 29 दिसम्बर, 05 जनवरी, 12, 19, 26 जनवरी, 02 फरवरी, 09 व 16 फरवर 19.
उज्जैन-देहरादून-उज्जैन व बीना-झांसी-बीना पैसिंजर रद्द
गाड़ी संख्या 51811 बीना-झांसी पैसेंजर 13 जनवरी से 15 फरवरी 2019 तक तथा गाड़ी संख्या 51812 झांसी-बीना पैसेंजर 13 फरवरी से 15 फरवरी 2019 तक रद्द रहेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सपे्रस 19 फरवरी से 14 फरवरी तथा गाड़़ी संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन एक्सपे्रस 18 फरवरी से 13 फरवरी तक रद्द रहेगी।

