Site icon Yashbharat.com

कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान हैं, ये ट्रिक्स काम करेगी

elbow darkness 23 10 2017

कई लोग कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान होते हैं। कोहनी और घुटनों की त्वचा बाकी शरीर से ज्यादा बहुत ज्यादा सख्त होती है इसलिए इन पर जितना मर्जी साबुन या स्क्रब कर लें लेकिन इसके कालेपन में फर्क नहीं पड़ता।

अगर आप कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप यह काम बखूबी कर सकते हैं।

– सिरका और दही दोनों में लैक्‍टिक एसिड पाया जाता है, जो कि ब्‍लीच की तरह काम करता है। एक कटोरी में दही और सिरके को मिक्स करें। अब इस घोल से कोहनी और घुटनों की मसाज करें। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

– रोज रात को सोने से पहले कोहनी और घुटनों की नारियल के तेल से मसाज करें। इससे कालापन दूर होगा।

– एक बाउल में दूध और शहद को मिक्स करें। इससे कोहनी और घुटनों पर मसाज करें। 10 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

– रात को सोने से पहले नीबू का रस अप्लाई करे और उसे कोहनी व घुटनों पर लगाकर छोड़ दें। सुबह धो ले और आपको अंतर दिखाई देगा।

– बेकिंग सोडा स्किन की सफाई तो करता ही है इसके अलावा उसके कालेपन को दूर करने में भी बहुत ही कारगर होता है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को दूध के साथ मिक्स करें। दिन में दो से तीन बार इस पेस्टको कोहनी और घुटनों पर अच्छे से लगाएं।

– कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने में एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखता है। इसे लगाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से उसका निकाल लें और इसे कोहनी और घुटनों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो फिर पानी से धो लें। आपको एक हफ्ते में ही इजका असर नजर आने लगेगा।

Exit mobile version