मध्यप्रदेश

कोलारस-मुंगावली उपचुनाव का प्रचार थमा, 24 फरवरी को मतदान

भोपाल। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस और अन्‍य दलाें द्वारा किया जा रहा प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। सभी बाहरी व्यक्तियों को अब निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना पड़ेगा। मतदान 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 575 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। 333 मतदान केंद्र संवेदनशील या अति संवेदनशील हैं।

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल सहित राज्य के सशस्त्र बल की 22 कंपनियां चुनाव क्षेत्र में मोर्चा संभाल चुकी हैं। मतदान के लिए सवा तीन हजार से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदान के वक्त चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक चुनाव क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

मतदान के दौरान एक्जिट पोल पर प्रतिबंध

मतदान के दौरान एक्जिट पोल पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदान अवधि में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार, प्रकाशन या अन्य तरीके से प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह ओपिनियन पोल या अन्य किसी सर्वे के परिणामों के प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button