Site icon Yashbharat.com

कोर्ट पहुंची युवती ने कहा-उधारी के पैसे न देने पर की थी गैंगरेप की शिकायत

Rape Cases

 

जबलपुर, मुनप्र। शनिवार की देर रात एक पीड़िता ने बरगी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी थी कि चार युवकों ने उसके साथ चाकू की नोंक पर सामूहिक दुराचार किया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दुराचार का प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को जिनके नाम युवती ने बताए थे उन्हें हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन रविवार की सुबह घटना स्थल की जांच और बयान लेने के लिए पुलिस जब पीड़िता के घर पहुंची तो पता चला कि वह गायब है।

दिनभर पुलिस तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसपी शशिकांत शुक्ला ने एएसपी आर एस नवेरिया और दीपक मिश्रा के साथ एक टीम गठित करके जांच के निर्देश भी दिए थे। जांच में आरोपियों के बयान और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो वारदात के प्रमाण नहीं मिले। लिहाजा चारों आरोपियों को छोड़ते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी थी।

बरगी थाना प्रभारी सारिका पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गायब युवती मंगलवार को अचानक कोर्ट पहुंच गयी थी लेकिन कोर्ट का समय पूरा होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। जिसके चलते थाना प्रभारी को भी सूचना दे दी गयी थी। कल लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए तो उसने बताया कि उसने शिकायत में जिन आरोपियों के नाम लिखाए थे उन्होंने उससे 40 हजार रुपए उधार लिए थे। लेकिन वे पैसे नहीं दे रहे थे जिसके चलते उसने योजना बनायी और गैंगरेप की शिकायत दर्ज करा दी।

उसने कोर्ट में दिए अपने बयान में कहा कि वह किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहती। थाना प्रभारी सारिका पांडे ने बताया कि युवती ने झूठी शिकायत तो दज करा दी थी लेकिन उसके बाद वह गायब हो गयी थी। जिसके बाद वह गायब हो गयी थी। कुल मिलाकर बरगी का सुर्खियों में आया यह गैंगरेप का मामला फर्जी निकला और युवती ने पैसों के लिए गैंगरेप की योजना बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।

Exit mobile version