जबलपुर में थमी है कोरोना की रफ्तार: आज 37 नये मरीज मिले, 54 स्वस्थ
आशीष शुक्ला..
कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 54 व्यक्ति डिस्चार्ज.
अब तक 12 हजार 348 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ
रिकवरी रेट हुआ 94.50 प्रतिशत
आज 37 नये कोरोना मरीज मिले.
जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर रविवार 8 नवम्बर को 54 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2 हजार 248 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 37 नये मरीज सामने आये हैं।
आज डिस्चार्ज हुये 54 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 348 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 94.50 प्रतिशत हो गया है।
अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 94.50 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 37 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 066 हो गई है।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में अभी तक कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 211 है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 507 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 626 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।