Site icon Yashbharat.com

Katni Corona news: कोरोना से भाजयुमो नेता की मां का निधन, लगातार दूसरे दिन दूसरी मौत से भाजपा में शोक

yashbharatnews

कटनी। katni corona कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता पारस त्रिसोलिया paras trisoliya के कोरोना से निधन के बाद आज सुबह भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री शिवम शर्मा की मातुश्री श्रीमती मुन्नी शर्मा का निधन हो गया।

करीब एक घंटा पहले चिरायु हॉस्पिटल chirayu hospital भोपाल bhopal में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। विदित हो कि नई बस्ती निवासी मुन्नी शर्मा एवं उनके पुत्र शिवम शर्मा की कोरोना संदेह पर 31 अगस्त को सेम्पलिंग की गई थी।

2 सितंबर को आई रिपोर्ट में दोनों पॉजीटिव पाए गए थे। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें चिरायु हॉस्पिटल भोपाल रिफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह मुन्नी शर्मा ने कोरोना से दम तोड़ दिया।

Exit mobile version