Site icon Yashbharat.com

कोरोना से जंग : बजरंग पूनिया ने दान किया छह माह का वेतन, खेल मंत्री ने भी की तारीफ

bajrang punia

शीर्ष भारतीय पहलवान और एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने COVID-19 से लड़ने के लिए सरकार की मदद करने का फैसला लिया है। 26 वर्षीय पहलवान ने हरियाणा कोरोना रिलिफ फंड में छह माह का वेतन दान किया। इसकी जानकारी खुद बजरंग ने दी। अपने ट्विटर हैंडल पर पूनिया ने लिखा कि, ‘मैं बजरंग पूनिया अपने छः महीने का वेतन हरियाणा कैरोना रिलिफ फंड में सहयोग के लिए समर्पित करता हूँ। जय हिंद जय

65 किलो वर्ग में दुनिया के श्रेष्ठ पहलवानों में शुमार बजरंग कोरोना से जंग में इस तरह आगे आने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं, अबतक किसी दूसरे खेल से जुड़े किसी खिलाड़ी ने आर्थिक सहयोग की घोषणा नहीं की है, उनके इस अभूतपूर्व प्रयास की जमकर सराहना हो रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी इस तरह भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

Exit mobile version