Site icon Yashbharat.com

कोरोना संक्रमण से आगरा के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, 15 पत्रकार कोरोनावायरस से संक्रमित

kus 1588920838

आगरा। कभीचर्चा में रहाआगरा मॉडल अब ध्वस्त हो चुका है। यहां कोरोनावायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। अब तक 678संक्रमित केस मिल चुके हैं। गुरुवार रात यहां एक अखबारके वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की मौत हो गई।

आगरा के पंचकुइयां स्थितअशोक नगर निवासी कुलश्रेष्ठ की कोरोना रिपोर्ट 4 मई को आई थी। उसमें वह पॉजिटिव निकले थे। उसके बाद से वह आइसोलेशन में भर्ती थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एसएनएमसी में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है। कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकार कुलश्रेष्ठ के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

कई अहम पदों पर रहे कुलश्रेष्ठ

पंकज कुलश्रेष्ठवरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर के बाद डेस्क इंचार्ज बनाए गए थे। उन्होंनेमथुरा ब्यूरो चीफ की भी जिम्मेदारी निभाईथी। कुलश्रेष्ठ ने पूरे ब्रजमंडल में अपनी कलम की धार का लोहा मनवाया था।

इस बीच कुछ पत्रकार जगत के लोग प्रशासन द्वारा सही व्यवस्थाएं ना देने के कारण उनकी मौत का आरोप भी लगा रहे हैं, हालांकि इस मामले में प्रशासन दुख व्यक्त कर रहा है और किसी भी तरह के बयान देने से पीछे हट रहा है।

आगरा: यहां 15 पत्रकारसंक्रमित

ताजनगरी आगरा में कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यहां अब तक 15पत्रकार संक्रमित हो चुके हैं।हालांकि, ये संख्या इससे अधिक है। अभी कई पत्रकारों की कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। मीडिया कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए जन-जन तक हर एक पल की खबर पहुंचा रहे हैं। पत्रकारों केसंक्रमित होने की कड़ियांप्रशासन को मालूम है, क्योंकि यहां एक निजी संस्थान के डेस्क पर काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार को उनके डॉक्टररिश्तेदार के जरिए कोरोना का संक्रमण हुआ और संस्थान में काम करते हुए लोगों तक पल-पल की खबर पहुंचाने के दौरान उनके संपर्क में आए 12 पत्रकार पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही एक अन्य संस्थान का पत्रकार और दो अन्य पत्रकार भी पॉजिटिव पाए गए।

Exit mobile version