कोरोना संक्रमण काल मे 4 स्वास्थ्य अधिकारियों के स्थानांतरण

भोपाल। एक ओर जहां प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है वहीं दूसरी ओर तबादलों का दौर जारी है। इस क्रम में अब 4 बड़े स्वास्थ्य अधिकारी स्थानांतरित किये गए हैं। सीएमएचओ सीधी आर एल वर्मा को प्रभारी उप संचालक जबलपुर सम्भाग बनाया गया है। मेडिकल विशेषज्ञ बी एल मिश्रा को रीवा से सीएमएचओ सीधी पदस्थ किया गया है। एसबी खरे सिविल सर्जन सीधी को जिला अस्पताल रीवा में पदस्थ किया गया है। डी के द्विवेदी मेडिकल विशेषज्ञ सीधी  को  प्रभारी सिविल सर्जन सह सीएमएचओ रीवा बनाया गया है।

देखें आदेश

 

↑
Exit mobile version