कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका ने दी रेमडेसिविर दवा को मंजूरी

Corona कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और गंभीर स्थिति को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोविड-19 की जांच चिकित्सा में रेमडेसिविर को शामिल करने का फैसला किया है। रेमडेसिविर को कई देश मुख्य रूप से इस दवा का उपयोग कर रहे हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन प्राधिकरण ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए रेमडेसिविर दवा को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक कोरोना वायरस से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को रेमडेसिविर दी जाएगी।
इससे पहले अमेरिका ने ज्यादातर अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल किया था। लेकिन इसके उपयोग के परिणाम सही नहीं आने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दिया था।

 

Exit mobile version