भोपाल । कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर लोगों के मन में भय की स्थिति है। यह भय केवल कोरोना संक्रमण के कारण ही नहीं है बल्कि इसके साथ उपजी ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस, डेल्टा प्लस जैसी बीमारी को लेकर भी है। पहली लहर से दूसरी लहर न केवल ज्यादा गंभीर थी बल्कि इसके साथ ब्लैक, व्हाइट फंगस और डेल्टा प्लस जैसी समस्या ने इस बात के लिए और भी चिंतित कर दिया कि तीसरी लहर कितनी भयावह होगी। तीसरी लहर आएगी या नहीं, इसकी चपेट में कौन आ सकता है और कौन नहीं, उससे उपजी अन्य शारीरिक समस्याओं का उपचार सुलभ होगा या नहीं इस पर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। पर एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद और आहार एवं पोषण विशेषज्ञों के अनुसार यह तय है कि सावधानी बरतकर संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है या उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज को नियंत्रित रखें।
जिनके परिवार में किसी को डायबिटीज है वे अपनी डायबिटिज की जांच कराते रहें।
विटामिन सी, ए और डी की पूर्ति आहार व दवाओं से करें।
मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।
भीड़ में जाने से बचें।
बुजुर्ग और बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दें।
जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है या टीका लग चुका है वे भी सतर्क रहें।
डा. सलिल भार्गव, प्रोफेसर व हेड, रेस्पीरेटरी मेडिसीन विभाग एमवाय अस्पताल
गर्मपानी का सेवन, भाप और गरारे करते रहें।
तुलसी, दालचीनी, हल्दी का काढ़ा, त्रिकटू काढ़ा, आरोग्य कसायम काढ़ा पीएं।
वात, कफ और पित्त तीनों को संतुलित रखें।
च्यवनप्राश का सेवन करते रहें।
ऋतु अनुसार ही आहार व औषधी लें।
मौसम जनित रोगों का तुरंत उपचार कराएं।
पाचनतंत्र बेहतर रखें।
डा. सतीशचंद शर्मा, प्राचार्य शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कालेज
फंगस शकर से पनपती है इसलिए शरीर में शर्करा की मात्रा नियंत्रित रखें।
मीठा खाने से परहेज करें।
संतुलित मात्रा में आहार लें।
आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें।
तेल-वसा युक्त भोजन सीमित मात्रा में करें।
डाइटिंग नहीं करें बल्कि पौष्टिक भोजन करें।
व्यायाम के जरिए शर्करा की मात्रा संतुलित करें और शरीर के टाक्सीन्स निकलने दें।
डा. प्रीति शुक्ला, आहार एवं पोषण विशेषज्ञ
डायाबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए सिजेजियम मदर टिंचर की 10 बूंद पानी में डालकर लें।
आर्सेनिक एलबम 30 पावर की 5-5 गोली दिन में तीन बार लेकर रोगप्रतिरोधक क्षमता बेहतर रख सकते हैं।
सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, हल्का बुखार होने पर यूपेटोरियम, रसटाक्स, जेलसीमियम, आर्सेनिक एलबम लें।
हल्का बुखार होने पर फेरमफास, कालीमियोर ली जा सकती है।
फैफड़ों में संक्रमण और आक्सीजन का स्तर कम होने पर कार्बोवेज, वेनेडियम, चायना और केम्फोरा लें।
आर्सेनिक एलबम, ब्रायोनिया, केम्फरा दवाई बिना लक्षण के भी ली जा सकती है।
एंजायटी दूर करने के लिए एकोनाइट, कालीफास, जेलसीमियम ले सकते हैं।
डा. दिव्या चौरडिया, होम्योपैथी चिकित्सक
Related Articles
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुतपंचमी महापर्व
BU News: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर, राजभवन से आदेश जारी
कभी DSP की सहेली बनकर बटोरी थीं सुर्खियां, अब फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेचने के आरोप में प्रमिला तिवारी गिरफ्तार
मुरैना में वीआईपी कल्चर-आम जनता के लिए 5 बजे बंद होने वाले बैंक के ताले रात 8:30 बजे BJP नेता के लिए खुले, वीडियो वायरल
कटनी: रिमझिम फुहारों के बीच बचैया गांव में सजी कलेक्टर की रात्रि चौपाल, जनता ने खुलकर सुनाईं समस्याएं
कटनी: छात्रवृत्ति आवेदन से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका, शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि, जानें डिटेल्स
साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा: MP पुलिस 24 जून से चलाएगी 15 दिवसीय “Safe Click 2.0” महाअभियान
मोहर्रम को लेकर कटनी प्रशासन अलर्ट: 26 जून को निकलेगा मुख्य ताजिया जुलूस
कटनी का गौरव: तिलक कॉलेज के 9 NCC कैडेट्स बनेंगे ‘अग्निवीर’, संभालेंगे देश की सरहदें; कलेक्टर आशीष तिवारी ने थपथपाई पीठ
Saudi Arabia Work Visa Rules Changed: सऊदी अरब ने वर्क वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव-नई कंपनियों के लिए ‘इंस्टेंट वीजा’ की सीमा घटाकर की सिर्फ 5; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर
Yes Bank Share Price Breakout: यस बैंक के शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान, बनाया 52-Week का नया रिकॉर्ड; एक्सपर्ट्स ने दिया ₹32 का बड़ा टारगेट
Himachal Road Accident: हिमाचल के चंबा में दो भयानक सड़क हादसे, 9 लोगों की मौत; गहरी खाई में गिरी मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो, 7 की मौके पर ही गई जान
Indore CM Sugam Parivahan Seva: इंदौर में शुरू होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया दौर-जुलाई से 6 रूटों पर दौड़ेंगी 26 नई इलेक्ट्रिक बसें; टेंडर जारी
MP Mandi Tax Hike: मध्य प्रदेश में कृषि उपज पर बढ़ा मंडी शुल्क- व्यापारियों को अब देना होगा 1.70% टैक्स; व्यापार चौपट होने के डर से भड़के कारोबारी
MP School Department Merger: एमपी में बदलेगा स्कूली शिक्षा का पूरा ढर्रा-अब एक ही विभाग के हाथ में होगी राज्य के सारे स्कूलों की कमान; जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान
Raipur Railway High Speed Trial: कुरुद से अभनपुर के बीच 113 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन- 24 किलोमीटर का सफर महज 12 मिनट में हुआ पूरा; इसी साल शुरू होगी रेल सेवा
US Drops ‘Indo’ From Command: ट्रंप सरकार ने पलटा 8 साल पुराना फैसला- US इंडो-पैसिफिक कमांड से हटाया ‘Indo’ शब्द; भड़की कांग्रेस बोली- ‘यह भारत का अपमान’
Delhi Terror Module Busted: दिल्ली दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम- ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 5 और आतंकी गिरफ्तार; पुलिसवालों की हत्या और थानों की रेकी का मिला था टास्क
मालवा-निमाड़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 454 हेक्टेयर वन भूमि पर बिछेगी नई पटरी, ₹100 करोड़ जमा; देखें नया रूट मैप
गर्मी और मानसून से बचने के लिए अगले साल जल्दी शुरू होगा IPL- 10 मार्च से आगाज; मैचों की संख्या में नहीं होगा कोई बदलाव