Site icon Yashbharat.com

कोरोना पॉजिटिव डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल जाने से पहले कौन सी दवा दी गई?

02 10 2020 melania trump234 20823442

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना हो गया है और अब उनका उपचार आर्मी हॉस्पिटल में हो रहा है। अस्पताल जाने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने शुक्रवार को कहा कि ‘वह थके हुए लेकिन प्रसन्नचित हैं।’ ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया एक दिन पहले कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे, जिसके बाद वह दोनों व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन में चले गए थे। हालांकि, बाद में हेलीकॉप्टर से आर्मी अस्पताल गए।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेमो में ट्रंप के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा कि शुक्रवार को एहतियाती तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप को रेजेनेरॉन कंपनी की पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के मिश्रण का आठ ग्राम का एक डोज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के अतिरिक्त जिंक, विटामिन डी, फेमोटीडाइन, मेलाटोनिन और नियमित एस्पीरिन दी जा रही हैं।

डॉ. कॉनले ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की सेहत भी ठीक है, उन्हें हल्का जुकाम और सिरदर्द है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम परिवार के बाकी के सदस्य संक्रमित नहीं पाए गए हैं। बता दें कि ट्रंप को जो दवा दी गइ्र है वह गंभीर रोगियों को दी जाने वाली एक प्रायोगिक दवा है।

दवा निर्माता कंपनी रेजेनेरॉन फार्मास्युटिकल्स इंक की ओर से कहा गया कि ट्रंप के चिकित्सक के अनुरोध पर दवा की एक खुराक उपलब्ध कराई गई है। जिन प्रावधानों के तहत यह दवा दी गई है उनके मुताबिक प्रायोगिक दवा पर शोध जारी रहने के दौरान भी यह मामले की गंभीरता को देखते हुए दी जा सकती है। यह प्रायोगिक दवा शुक्रवार को ट्रंप को अस्पताल के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में ही दे दी गई थी। रेजेरेरॉन की दवा दो एंटीबॉडी का मिश्रण है। यह कंपनी पहले भी इबोला की दवा बना चुकी है।

 

 

 

Exit mobile version