कोरोना पर बड़ा खुलासाः कोविड-19 के मरीजों पर प्लाज्मा चढ़ाने का नहीं होता कोई असर, ICMR की रिसर्च में आया सामने
Corona कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी तक कोई कारगर दवा बाजार में नहीं आ सकी है, लेकिन प्लाज्मा थेरेपी को इसके इलाज में काफी कारगर बताया जा रहा था।
लेकिन आईसीएमआर की नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा चढ़ाने से भी कोई अलग असर नहीं होता।
प्लाज्मा थेरेपी उनकी जान बचाने में भी कोई अतिरिक्त मदद नहीं करती है। रिसर्च का यह परिणाम उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो इसे कोरोना से बचाव में बड़ी उम्मीद मानकर चल रहे थे। इस नए परिणाम से प्लाज्मा चढ़वाने की होड़ में भी कमी आ सकती है।

