Site icon Yashbharat.com

कोरोना के संक्रमण से आम लोगों को बचाने छिड़काव अभियान जारी

IMG 20200922 WA0049

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की गति बढ़ने के साथ ही नगर निगम प्रशासन ने भी इसके नियंत्रण संबंधी प्रयासों में तेजी ला दी है। कोरोना संक्रमण से आम जनमानस को बचाने निगमायुक्त श्री संदीप जी आर ने व्यापक स्तर पर दवा एवं सैनिटाइजर छिड़कने निर्देश दिये है।

आज भी छिड़काव टीमों को लगाकर पूरे शहर में व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। मलिन बस्तियों में विशेष रुप से सैनिटाइजेशन का कार्य करते हुए मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु भी टीमों को लगाकर दवाओं का छिड़काव कराया गया।

निगमायुक्त श्री संदीप जी आर ने बताया कि यह अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा एवं इसके लिए अलग से टीमों का गठन किया गया है। निगमायुक्त श्री संदीप जी आर ने स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से छिड़काव दलों पर निगरानी रखकर इस कार्य को लगातार कराएं ताकि शहर को कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त किया जा सके।

निगमायुक्त श्री संदीप जी आर के निर्देश पर शुरू हुए व्यापक दवा एवं सैनिटाइजर के छिड़काव कार्य में लगी टीमों ने आज शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर दवा एवं सैनिटाइजेशन का कार्य करते हुए नागरिकों को कोरोना एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी। आज के इस अभियान में संभाग के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, मलेरिया सुपरवाईजर श्री संदीप पटैल आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Exit mobile version